अयोध्या जनपद के मसौधा विकासखण्ड में जनसंख्या वितरण प्रतिरूप की दशकीय गत्यात्मकता का एक भौगोलिक विश्लेषण 1991–2011

Authors

  • डॉ. अनुपमा सिंह सहायक आचार्य, भूगोल विभाग, का. सु. साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अयोध्या Author

DOI:

https://doi.org/10.64880/pcjaict.v1i6.17

Keywords:

जनसंख्या वितरण, दशकीय गत्यात्मकता, जनसंख्या घनत्व, स्थानिक असमानता, ग्रामीण-नगरीय संरचना, जनसांख्यिकीय परिवर्तन, क्षेत्रीय विकास।

Abstract

प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद स्थित मसौधा विकासखण्ड में वर्ष 1991 से 2011 के मध्य जनसंख्या वितरण प्रतिरूप की दशकीय गत्यात्मकता का भौगोलिक विश्लेषण करना है। अध्ययन में जनसंख्या वृद्धि, जनसंख्या घनत्व, स्थानिक असमानताओं तथा ग्रामीण-नगरीय संरचना में हुए परिवर्तनों का परीक्षण किया गया है। यह अध्ययन द्वितीयक आँकड़ों पर आधारित है, जिनके प्रमुख स्रोत भारत की जनगणना 1991, 2001 एवं 2011 तथा संबंधित जिला जनगणना पुस्तिकाएँ हैं। विश्लेषण हेतु तुलनात्मक, वर्णनात्मक एवं सांख्यिकीय विधियों का उपयोग किया गया है। अध्ययन के निष्कर्ष दर्शाते हैं कि मसौधा विकासखण्ड की जनसंख्या वर्ष 1991 में 1,52,852 से बढ़कर 2011 में 2,33,169 हो गई, जबकि जनसंख्या घनत्व 757 से बढ़कर 1,154 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर हो गया। जनसंख्या वितरण में क्षेत्रीय विषमताएँ स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुईं। उपजाऊ कृषि भूमि, सिंचाई सुविधाएँ, परिवहन संपर्क, औद्योगिक गतिविधियाँ, रोजगार के अवसर तथा अयोध्या नगर की निकटता जनसंख्या संकेंद्रण के प्रमुख कारक पाए गए। इसके विपरीत सीमित संसाधनों वाले क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व अपेक्षाकृत कम रहा। अध्ययन निष्कर्षतः संतुलित क्षेत्रीय विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, संसाधनों के समुचित प्रबंधन तथा नियोजित नगरीकरण की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

Downloads

Published

2026-10-27

How to Cite

अयोध्या जनपद के मसौधा विकासखण्ड में जनसंख्या वितरण प्रतिरूप की दशकीय गत्यात्मकता का एक भौगोलिक विश्लेषण 1991–2011. (2026). THE PARADIGM CHRONICLE JOURNAL OF ACADEMIC INQUIRY & CRITICAL THOUGHT, 1(6), 170-176. https://doi.org/10.64880/pcjaict.v1i6.17