विद्यार्थियों की सामाजिक बुद्धि पर विश्लेषणात्मक अध्ययन

Authors

  • डॉ. संजीव कुमार असिस्टेन्ट प्रोफेसर प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टीट्यूट फरीदपुर, बरेली,उत्तरप्रदेश । Author

DOI:

https://doi.org/10.64880/pcjaict.v1i4.05

Keywords:

सामाजिक बुद्धि, संतुलित व्यवहार, शैक्षिक उपलब्धि, जीवन-कौशल, नेतृत्व क्षमता ।

Abstract

सामाजिक बुद्धि (Social Intelligence) व्यक्ति की वह क्षमता है जिसके माध्यम से वह अन्य व्यक्तियों की भावनाओं, विचारों, उद्देश्यों तथा सामाजिक परिस्थितियों को समझकर प्रभावी एवं संतुलित व्यवहार करता है। वर्तमान समय में विद्यालयी शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षिक उपलब्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में जीवन-कौशल, नेतृत्व क्षमता, सहयोग, सहानुभूति तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना भी है। कक्षा 12 के विद्यार्थी किशोरावस्था के अंतिम चरण में होते हैं, जहाँ उनके व्यक्तित्व, सामाजिक व्यवहार एवं निर्णय क्षमता का तीव्र विकास होता है। अतः इस स्तर पर सामाजिक बुद्धि का अध्ययन विशेष महत्व रखता है।  प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य कक्षा 12 के विद्यार्थियों की सामाजिक बुद्धि का विश्लेषण करना है। प्रस्तुत  अध्ययन विश्लेषणात्मक शोध पद्धति पर आधारित है। अध्ययन हेतु 100 विद्यार्थियों का चयन सरल यादृच्छिक निदर्शन विधि द्वारा किया गया। सामाजिक बुद्धि प्राप्त आँकड़ों के विश्लेषण से यह ज्ञात हुआ कि अधिकांश विद्यार्थियों की सामाजिक बुद्धि मध्यम स्तर की है तथा छात्र एवं छात्राओं के मध्य सामाजिक बुद्धि के औसत अंकों में सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण अंतर नहीं पाया गया। प्रस्तुत  अध्ययन से यह ज्ञात हुआ है कि विद्यालयों में सहयोगात्मक अधिगम, समूह गतिविधियों, जीवन-कौशल शिक्षा तथा सामाजिक सहभागिता से विद्यार्थियों की सामाजिक बुद्धि का प्रभावी विकास किया जा सकता है।

Downloads

Published

2026-08-17

Issue

Section

Articles

How to Cite

विद्यार्थियों की सामाजिक बुद्धि पर विश्लेषणात्मक अध्ययन. (2026). THE PARADIGM CHRONICLE JOURNAL OF ACADEMIC INQUIRY & CRITICAL THOUGHT, 1(4), 33-39. https://doi.org/10.64880/pcjaict.v1i4.05