अध्यापकों के लिए क्रियात्मक अनुसंधान फ्रेमवर्क की उपयोगिता का विश्लेषणात्मक अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.64880/pcjaict.v1i5.29Keywords:
क्रियात्मक अनुसंधान, शिक्षक शिक्षा, चिंतनशील अभ्यास, व्यावसायिक विकासAbstract
एक्शन रिसर्च शिक्षक के व्यावसायिक विकास तथा कक्षा-आधारित समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी और सहभागी दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। क्रियात्मक अनुसन्धान के द्वारा प्री-सर्विस तथा इन-सर्विस शिक्षकों के लिए एक एकीकृत एक्शन रिसर्च फ्रेमवर्क विकसित किया जाता है, जो शिक्षक-प्रशिक्षण, कक्षा-आधारित समस्या-समाधान, चिंतनशील अभ्यास और निरंतर व्यावसायिक विकास को एक साझा संरचना में जोड़ता है। वर्तमान समय में शिक्षा की प्रकृति तेजी से परिवर्तित हो रही है। विविध सामाजिक, सांस्कृतिक, भाषाई एवं तकनीकी संदर्भों वाली कक्षाओं में शिक्षकों से केवल विषय-ज्ञान का संप्रेषण अपेक्षित नहीं है, बल्कि उनसे विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को समझने, शिक्षण-अधिगम की समस्याओं की पहचान करने, नवाचारी शिक्षण रणनीतियों का प्रयोग करने तथा अपने अभ्यास का निरंतर मूल्यांकन करने की अपेक्षा की जाती है। इस संदर्भ में एक्शन रिसर्च शिक्षक के व्यावसायिक विकास और कक्षा-आधारित समस्या-समाधान के लिए एक प्रभावी दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है।